झारखंड के धनबाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Ads

झारखंड के धनबाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - September 29, 2025 / 07:45 PM IST,
    Updated On - September 29, 2025 / 07:45 PM IST

धनबाद, (झारखंड), 29 सितंबर (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में विवाद को लेकर एक हमलावर ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी तथा एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार को बोरागढ़ पुलिस थाना के अंर्तगत भूतगढ़िया में हुई। इस संबंध में शिकायत मिलने तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था।

बोरागढ़ के थाना प्रभारी निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित और हमलावर एक दूसरे को जानते थे।

सिंह ने कहा, ‘शुरुआती जांच के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।’

मृतक की पहचान धनसार पुलिस स्टेशन के अंर्तगत बस्ताकोला चांदमारी के निवासी गणेश भुइयां (22) के रूप में हुई है।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप