जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान युवक ने की फायरिंग, कहा- आओ मैं तुम्हें देता हूं आजादी

जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान युवक ने की फायरिंग, कहा- आओ मैं तुम्हें देता हूं आजादी

जामिया से राजघाट तक पैदल मार्च के दौरान युवक ने की फायरिंग, कहा- आओ मैं तुम्हें देता हूं आजादी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 30, 2020 10:17 am IST

नई दिल्ली: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यूनिवर्सिटी से राजघाट तक रैली निकाली। लेकिन रैली के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान फायरिंग कर दी। इस घटना में रैली में शामिल एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हड़कंप मचते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर​ लिया।

Read More: नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या, घर से उठाकर जंगल में मारी गोली

पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली है। युवक का नाम गोपाल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही कि उसने पिस्टल कहां से लाई और फायरिंग क्यों की है? बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को भगवान राम भक्त बता रहा है। घायल छात्रों की की पहचान ​जामिया यूनिवर्सिटी में मास कॉम के छात्र शादाब आलम के रूप में हुई है। घायल शादाब को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More: रोहित की शानदार बल्लेबाजी के कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, ट्वीट कर कहा- ‘लगता है जैसे अपुनिच भगवान है’

एक चश्मदीद ने घटना का ब्योरा देते हुए कहा कि हमारा मार्च चल रहा था कि एक युवक अचानक दूसरी दिशा से सामने आया और हवा में पिस्तौल लहराते हुए बोला कि आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूं और फिर उसने गोली चला दी।

Read More: कहीं आपका PF अकाउंट तो नहीं हो गया ब्लॉक, कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन, ऐसे करें चेक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"