मणिपुर विधानसभा का अगला सत्र 31 जुलाई से
मणिपुर विधानसभा का अगला सत्र 31 जुलाई से
इंफाल, 12 जुलाई (भाषा) मणिपुर विधानसभा का अगला सत्र 31 जुलाई से शुरू होगा। राज्य सरकार के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सत्र छह अगस्त को संपन्न होगा।
उन्होंने बताया कि अन्य फैसलों के अलावा मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि मणिपुर पुलिस के ग्राम रक्षा बल (वीडीएफ) के कर्मियों को अब एक जिले से दूसरे जिले में ‘स्थानांतरित’ किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंत्रिमंडल ने कुलपति के चयन, कार्यकाल और अन्य विवरणों के मुद्दे को हल करने के लिए मणिपुर निजी स्कूल पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2017 और धनमंजुरी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन सहित महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी है।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


