‘मन की बात’ कार्यक्रम ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदमों को रेखांकित किया: सावंत

Ads

'मन की बात' कार्यक्रम ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत के कदमों को रेखांकित किया: सावंत

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 09:31 PM IST

पणजी, 28 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देश की सामूहिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम ने विभिन्न राज्यों की प्रेरक कहानियों के माध्यम से न केवल भारत की बढ़ती, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को रेखांकित किया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का भी काम किया है

सावंत, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पणजी स्थित भाजपा मुख्यालय में इस मासिक रेडियो प्रसारण की 135वीं कड़ी (एपिसोड) को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भरता’ के पथ पर भारत की निरंतर प्रगति को प्रतिबिंबित किया है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश