मुंबई। दिसंबर 2017 में इंडो-चाइना बॉर्डर के तवांग में शहीद होने वाले मेजर प्रसाद महाडिक की 32 वर्षीय पत्नी गौरी महाडिक जल्द ही भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगी। उन्होंने इसे अपने शहीद पति महादिक को श्रद्धांजलि बताया है। ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में ट्रेनिंग होने के बाद गौरी बतौर लेफ्टिनेंट अगले साल भारतीय सेना में शामिल हो जाएंगी।
गौरी ने बताया कि उन्हें मुझे वॉर विडोज के लिए गैर-तकनीकी श्रेणी में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बता दें कि गौरी सहित 16 अभ्यर्थियों ने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) की परीक्षाओं में शामिल होकर और परीक्षा टॉप कर चेन्नई स्थित OTA में ट्रेनिंग के लिए क्वालिफाई किया। 49 हफ्तों की गौरी की यह ट्रेनिंग अप्रैल 2019 से शुरू होगी और वे मार्च 2020 में सेना में शामिल हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें : चेन्नई, कार पार्किंग में भीषण आग, 200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक
गौरी ने कहा कि एसएसबी परीक्षा रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए आयोजित की गई थी बैंगलोर, भोपाल और इलाहाबाद 16 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। गौरी की शादी साल 2015 में हुई थी। वे महाराष्ट्र स्थित विरार में अपने ससुराल में रहती है। अपने पति के शहीद होने के बाद, उन्होंने सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ली की एक लॉ फर्म में नौकरी छोड़ दी थी।