खामेनेई की हत्या के खिलाफ ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करें: महबूबा

Ads

खामेनेई की हत्या के खिलाफ ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करें: महबूबा

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 07:08 PM IST

श्रीनगर, सात मई (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में हुई मौत के विरोध को लेकर घाटी में प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की अपील की।

मुफ्ती ने एक पोस्ट में कहा, “अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के बाद शांतिपूर्ण रैलियों में भाग लेने के आरोप में कश्मीर भर में महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उनके परिवारों को आश्वासन दिया था कि उन्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ। मैं जम्मू-कश्मीर पुलिस से आग्रह करती हूं कि वे उनकी रिहाई पर जल्द से जल्द विचार करें।”

कश्मीर में लगभग 15 लाख शिया रहते हैं और उन्होंने खामेनेई की मौत की खबर फैलने के बाद श्रीनगर के लाल चौक व सैदा कदल, बडगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग और पुलवामा में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किये, जिसके बाद अधिकारियों को प्रतिबंध लगाने पड़े हालांकि शनिवार सुबह इन्हें हटा लिया गया।

अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे लेकिन कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों के बीच मामूली झड़पें हुईं, जिसके कारण सुरक्षा बलों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव