हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

Ads

हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 08:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (भाषा) हरियाणा और पंजाब में बुधवार को ठंड का प्रकोप जारी है और हिसार, आदमपुर तथा लुधियाना में पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके साथ ही अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.1 डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के प्रमुख शहरों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

अंबाला में 3.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.4 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 3.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में धुंध और कोहरा छाया रहा।

भाषा यश नरेश

नरेश