दिल्ली में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

दिल्ली में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना

दिल्ली में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना
Modified Date: August 25, 2025 / 10:06 am IST
Published Date: August 25, 2025 10:06 am IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है और सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में