मोदी सरकार कांग्रेस की रैलियों में अड़चन पैदा कर रही है : खरगे

Ads

मोदी सरकार कांग्रेस की रैलियों में अड़चन पैदा कर रही है : खरगे

  •  
  • Publish Date - January 28, 2024 / 04:41 PM IST,
    Updated On - January 28, 2024 / 04:41 PM IST

देहरादून, 28 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपानीत राज्य सरकारें पार्टी की यात्रा और रैलियों में अड़चनें पैदा कर रही हैं जिससे जनता उनसे दूर हो जाए।

यहां एक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि असम की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी की यात्रा में रोड़े डाले और कहीं-कहीं पथराव भी करवाया ।

उन्होंने कहा कि उन्हें देहरादून आने में देरी इसलिए हुई क्योंकि हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर में उड़ने और उतरने के लिए चार-चार मंजूरियां लेनी पड़ीं । उन्होंने कहा कि केंद्र और भाजपा की राज्य सरकारें चाहती हैं कि रैलियों में कांग्रेस के नेताओं का भाषण सुनने के लिए आए लोग थककर लौट जाएं ।

खरगे के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति न दिए जाने पर शनिवार रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा तथा राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ यहां पुलिस मुख्यालय में धरना दिया था । हालांकि, बाद में प्रशासन ने इस मामले में अनुमति दे दी थी ।

भाषा दीप्ति दीप्ति राजकुमार