रावण को मारने से पहले टूट गया मोदी का धनुष, हाथ से तीर चलाकर बुराई को हराया

Ads

रावण को मारने से पहले टूट गया मोदी का धनुष, हाथ से तीर चलाकर बुराई को हराया

  •  
  • Publish Date - October 1, 2017 / 05:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

 

शनिवार को देशभर में विजय दशमी की रौनक देखने को मिली, बुराई पर अच्छाई की जीत का हर्ष लोगों के चेहरों पर साफ झलकता रहा। देश भर में अनेकों स्थानों पर बुराई के प्रतीक स्वरूप रावण का दहन किया गया। लेकिन इन सभी जगहों से इतर रामलीला मैदान में होने वाले रावण दहन का सीधा प्रसारण लोगों ने अपने घरों से देख। रामलीला मैदान में देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी, महामहीम रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में रामलील मंचन के साथ रावण, मेघनाध और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। विशाल आयोजन के प्रत्येक चीज अपने निर्धारित समय से काम करती रही लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतले पर धनुष से बाण छोड़ने के लिए बाण चढ़ाया धनुष टूट गया। बाद में मोदी ने हाथ से ही तीर फेंककर परंपरा पूरी की।