धनशोधन मामला: अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पांच दिन की ईडी हिरासत में

Ads

धनशोधन मामला: अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारी पांच दिन की ईडी हिरासत में

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 01:17 AM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 01:17 AM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में रिलायंस अनिल अंबानी समूह (आरएएजी) के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को बृहस्पतिवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

अदालत द्वारा जारी 24 पन्नों के आदेश के अनुसार, ईडी की जांच में यह सामने आया है कि बैंक से लिए गए ऋण की राशि को कथित तौर पर उन मुखौटा कंपनियों में भेजा गया था, जिन पर खुद समूह का नियंत्रण था।

आदेश में कहा गया कि जांच के दौरान ईडी को ईमेल के रूप में जो डिजिटल सबूत मिले हैं, उनसे करोड़ों रुपये के कर्ज की हेराफेरी में दोनों आरोपियों की भूमिका पूरी तरह साफ हो जाती है।

जांच एजेंसी ने ‘रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड’ और ‘रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड’ से जुड़े कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल