पालम अग्निकांड पर पुलिस ने कहा – धुएं के कारण दम घुटने से अधिकतर लोगों की मौत होने की आंशका
पालम अग्निकांड पर पुलिस ने कहा - धुएं के कारण दम घुटने से अधिकतर लोगों की मौत होने की आंशका
नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग में एक परिवार के नौ सदस्यों की मौत के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को जांचकर्ताओं ने संदेह जताया कि इमारत के प्रवेश द्वार के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने यह भी कहा कि धुएं के कारण दम घुटने से ही अधिकातर लोगों की मौत होने की आशंका है।
जांचकर्ताओं ने बताया कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि भूतल पर मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक बाहर स्थित एक इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण संभवत: आग लगी हो।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सटीक कारण का पता फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चलेगा।
बुधवार की सुबह लगी भीषण आग में 70 वर्षीय महिला और तीन छोटी बच्चियों (जिनमें से एक की उम्र मात्र तीन वर्ष थी) सहित नौ लोगों की जान चली गई। भागने की कोशिश में तीन अन्य घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि अधिकतर लोगों की मौत झुलसने के बजाय धुएं के कारण दम घुटने से हुई हैं, क्योंकि बुजुर्ग महिला समेत केवल दो पीड़ितों को ही गंभीर रूप से जलने के निशान थे, जबकि अन्य लोगों के शरीर पर तुलनात्मक रूप से जलने के कम निशान थे।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


