मां ने तीन बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या की

मां ने तीन बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या की

मां ने तीन बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 8, 2020 1:16 pm IST

मलप्पुरम, आठ नवंबर (भाषा)केरल के मलप्पुरम जिले के नीलाम्बूर में 35 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने ही घर में अपने तीन नाबालिग बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिला एसपी यू अब्दुल करीम ने बताया कि चारों बच्चों के शव लटके मिले।

पुलिस को शक है कि महिला ने शनिवार को अपने बच्चों को जहर देकर फांसी पर लटकाने के बाद खुद फांसी लगा ली।

पुलिस ने कहा कि महिला के यह कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

महिला का पति कन्नूर में एक रबर कंपनी में काम करता है।

भाषा

शुभांशि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में