कोरोना के नए स्ट्रेन का असर, ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही सात जनवरी तक स्थगित
कोरोना के नए स्ट्रेन का असर, ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही सात जनवरी तक स्थगित
नयी दिल्ली, 30 दिसम्बर (भाषा) नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं सात जनवरी तक स्थगित रहेंगी और इसके बाद ‘‘कड़े नियमों’’ के तहत इनका संचालन किया जाएगा।
Read More News: CG Ki Baat: नगरनार में विनिवेश…अपनी फैक्ट्री, अपना प्रदेश! विपक्ष ने पूछा- प्लांट खरीदने के लिए कहां से आएगा पैसा?
नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वायरस के ज्यादा संक्रामक नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने की वजह से यूरोपीय देश और भारत के बीच विमानों की आवाजाही 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्थगित रहेगी।
पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘ ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही को सात जनवरी 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बाद कड़े विनियमित तरीके से इसका संचालन शुरू किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।’’

Facebook


