भगवान वेंकटेश्वर के दर पर पहुंचे मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, मंदिर में दान किए इतने करोड़ रुपए

Ads

भगवान वेंकटेश्वर के दर पर पहुंचे मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, मंदिर में दान किए इतने करोड़ रुपए Mukesh Ambani in Venkateswara Temple

  •  
  • Publish Date - September 16, 2022 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

Mukesh Ambani in Lord Venkateswara Temple

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)।  Mukesh Ambani in Lord Venkateswara Temple : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया।

यह भी पढ़ेंः Ladies Washroom के बाहर लग गई पैपराजी की भीड़, जोर-जोर से चिल्लाने लगी एक्ट्रेस, देखिए वायरल वीडियो

Mukesh Ambani in Lord Venkateswara Temple : अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे। उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे।

यह भी पढ़ेंः पीएम के जन्मदिन पर लॉन्च होगी 56 इंच की थाली, जीत सकते है साढ़े 8 लाख रूपए और ट्रिप, बस करना होगा ये काम

अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपये का चैक सौंपा।

Mukesh Ambani in Lord Venkateswara Temple : तिरुमाला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किये गये अभिषेकम में भाग लिया जो करीब एक घंटे तक चला। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया।

और भी है बड़ी खबरें…