नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के नालंदा में भगदड़ मचने से लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की घोषणा की।
पुलिस ने बताया कि नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई। सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने एक संदेश में कहा, ‘‘ बिहार के नालंदा जिले की यह घटना अत्यंत दुखद है। मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा