होली के दिन नमो भारत एवं मेरठ मेट्रो सेवाएं शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी

Ads

होली के दिन नमो भारत एवं मेरठ मेट्रो सेवाएं शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:00 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को कहा कि होली के दिन चार मार्च को नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं शाम पांच बजे से रात 10 तक ही उपलब्ध रहेंगी।

एनसीआरटीसी ने कहा कि उस दिन सुबह और दोपहर के समय ये सेवाएं निलंबित रहेंगी तथा आवश्यक यात्रा को सुगम बनाने के लिए शाम में परिचालन फिर शुरू हो जाएगा।

निगम ने कहा कि रविवार एवं अन्य सभी दिन नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी।

ये सेवाएं मेरठ समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख हिस्सों को जोड़ती हैं तथा इनका उद्देश्य शहरी और क्षेत्रीय स्तर पर तेज एवं आरामदायक आवागमन प्रदान करना है।

भाषा

राजकुमार अविनाश

अविनाश

अविनाश