Gwalior Spa Center Raid: स्पा सेंटर में चल रहा था ये काम, अंदर का नाजारा देख उड़े पुलिस के होश, दो युवती और दो युवक हिरासत में

Ads

Gwalior Spa Center Raid: स्पा सेंटर में चल रहा था ये काम, अंदर का नाजारा देख उड़े पुलिस के होश, दो युवती और दो युवक हिरासत में

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 08:07 PM IST

Gwalior Spa Center Raid | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों पर सघन जांच अभियान चलाया
  • अमंत्रा स्पा सेंटर से दो युवक और दो युवती हिरासत में लिए गए
  • मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर: Gwalior Spa Center Raid ग्वालियर में महिला पुलिस ने अमंत्रा स्पा सेंटर पर देह व्यापार की सूचना पर छापामार कार्रवाई की है। छापे के दौरान दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले है। स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। महिला पुलिस टीम ने स्पा संचालक, दो युवतियां और क्लाइंट युवकों को हिरासत में लिया है। यहां स्पा सेंटर पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में संचालित किया जा रहा था। वहीं पुलिस गिरफ्तार पांचो आरोपियों से पूछताछ में जुड़ गई है।

दअरसल पड़ाव थाना क्षेत्र के विकास नगर में स्पा सेंटर पर देह व्यापार किए जाने की सूचना महिला थाना डीएसपी शिखा सोनी को मिल रही थी। जिस सूचना पर आज डीएसपी ने महिला टीम तैयार कर स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापे के बाद जब टीम अंदर दाखिल हुई तो हैरान हो गई। स्पा सेंटर के अंदर दो युवतियां दो युवक आपत्तिजना हालत में मिले इसके साथ ही स्पा सेंटर में तलाशी लेने के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी भारी मात्रा में मिली। तभी टीम ने स्पा संचालक नितिन खरे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि स्पा सेंटर पर मौजूद दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई दोनों युवती थाईलैंड की रहने वाली है। लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां स्पा सेंटर डेढ़ साल से यही संचालित हो रहा था। आरोपी संचालक नितिन खरे ने इसे किराए पर लिया था। और दोनों युवतियों से देह व्यापार करा रहा था। लेकिन एडिशनल एसपी विदिता डागर का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है पूछताछ के बाद और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां कहां की हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

पुलिस ने किस स्पा सेंटर पर छापेमारी की?

विकास नगर स्थित अमंत्रा स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड की।

कितने लोग हिरासत में लिए गए हैं?

पुलिस ने दो युवक और दो युवती को हिरासत में लिया है।

पुलिस को क्या बरामद हुआ?

मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।