National Highway Toll Charges Reduction: नेशनल हाइवे में 25 प्रतिशत तक घट जाएगा टोल चार्ज!.. वाहन मालिकों को राहत.. सरकार ने किया नियमों में बड़ा बदलाव..

Ads

National Highway Toll Charges Reduction: 15 फरवरी से एक्सप्रेसवे पर टोल नियम बदले, अधूरे मार्गों पर सामान्य राष्ट्रीय राजमार्ग जितना ही शुल्क लिया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 06:49 PM IST

National Highway Toll Charges Reduction || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • 15 फरवरी से नए टोल नियम लागू
  • अधूरे एक्सप्रेसवे पर घटेगा टोल टैक्स
  • यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दर निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 में संशोधन किया है। (National Highway Toll Charges Reduction) इसके बाद केंद्र सरकार ने 15 फरवरी से देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल शुल्क में बदलाव लागू कर दिया है। नए नियम के तहत, यदि कोई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू नहीं है, तो उस पर टोल सामान्य राष्ट्रीय राजमार्ग की दर से ही लिया जाएगा।

एक्सप्रेसवे पर टोल दर सामान्य NH से 25% ज्यादा

मंत्रालय ने बताया कि अब आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से ज्यादा शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले एक्सप्रेसवे पर टोल दर सामान्य राष्ट्रीय राजमार्गों से 25 प्रतिशत अधिक होती थी। यह अधिक शुल्क उस हिस्से पर भी लागू होता था, जो चालू है, भले ही पूरा एक्सप्रेसवे तैयार न हुआ हो।

यात्री, वाहन  मालिकों को बड़ी राहत

नए प्रावधान के अनुसार, जब तक एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू नहीं हो जाता, तब तक पूरी लंबाई के लिए टोल कम दर यानी सामान्य राष्ट्रीय राजमार्ग के बराबर ही वसूला जाएगा। (National Highway Toll Charges Reduction) इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मंत्रालय का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य एक्सप्रेसवे के उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे समानांतर पुराने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक कम होगा, माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी और जाम के कारण होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह नया नियम लागू होने की तारीख से एक साल तक या एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. नए टोल नियम कब से लागू होंगे?

नए टोल नियम 15 फरवरी से देशभर में लागू किए जाएंगे।

Q2. किन एक्सप्रेसवे पर टोल कम लिया जाएगा?

जो एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू नहीं, उन पर सामान्य दर लागू।

Q3. इस फैसले से यात्रियों को क्या फायदा होगा?

कम टोल, तेज आवाजाही और जाम में कमी का लाभ मिलेगा।