राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता की

Ads

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता की

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 01:24 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 01:24 AM IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें आतंकवाद, चरमपंथ और खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंधित नयी दिल्ली की चिंताओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष ‘‘अस्थिर भू-राजनीतिक वातावरण’’ की पृष्ठभूमि में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी सहमत हुए।

डोभाल और पॉवेल ने पश्चिम एशिया की अस्थिर स्थिति और समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर इसके प्रभाव पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

अधिकारियों ने बताया कि डोभाल ने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति ही है।

ये वार्ताएं वार्षिक भारत-ब्रिटेन रणनीतिक संवाद के ढांचे के तहत आयोजित की गईं।

भाषा देवेंद्र धीरज

धीरज