नवीन पटनायक का मोदी पर पलटवार, कहा- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में सोचें
नवीन पटनायक का मोदी पर पलटवार, कहा- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में सोचें
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राज्य सरकार में भ्रष्टाचार की बजाय कौशल मिशन और उज्वला योजना में घोटाले के बारे में सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘असल में उन्हें अपने कौशल मिशन घोटाले और उज्ज्वला योजना घोटाले के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें इस पर विचार करना चाहिए। पटनायक ने कहा कि बीजद अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण देश के लोगों को हो रहे नुकसान के बारे में भी केंद्र को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : नक्सलियों का खूनी खेल, दो विधायकों की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि शनिवार को अपने दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को राज्य में लागू न करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘पीसी’ (पर्सेंटेज कमीशन) संस्कृति राज्य सरकार की पहचान बन गई है।
मोदी ने कहा था कि स्वच्छ भारत अभियान के मानकों में ओडिशा पीछे है और पटनायक को तटीय राज्य में स्वच्छता के स्तर में सुधार लाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा,‘आयुष्मान भारत योजना के महत्व से हर कोई परिचित है लेकिन नवीन बाबू नहीं समझते। ओडिशा सरकार को आगे बढ़कर इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए’।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


