नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के मुद्दों को लेकर अलग-थलग रहकर काम करने के बजाय एक समग्र और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।
प्रधान ने राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘‘भारती- नारी से नारायणी: महिला विचारकों का राष्ट्रीय सम्मेलन’’ में ‘‘ज्ञान ही शक्ति है’’ विषय पर हुई चर्चा के दौरान कहा, ‘‘हम महिलाओं के मुद्दों पर अलग-थलग रहकर काम नहीं कर सकते। इनके प्रति समग्र और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।’’
प्रधान ने कहा, ‘‘ ‘नारी तू नारायणी’ हमारी सभ्यता की एक मूलभूत अवधारणा है, और यह सम्मेलन इसी को प्रतिबिंबित करता है।’’
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप