पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक हजार से कम हुए

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले एक हजार से कम हुए

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 07:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 962 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक राज्य में संक्रमण के कुल 15,07,241 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 17,834 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक 14,72,132 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 17,275 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच मंगलवार को राज्य में 2,38,038 लोगों को टीका लगाया गया।

भाषा यश सिम्मी

सिम्मी