आज से नया वित्तीय वर्ष लागू, 2019-20 के बजट में जाने क्या होगा खास
आज से नया वित्तीय वर्ष लागू, 2019-20 के बजट में जाने क्या होगा खास
रायपुर। एक अप्रैल से यानि आज से देश में कई नियम बदलने जा रहे हैं। बदले हुए नियमों से कुछ लोगों को राहत मिलेगी तो कुछ नियम परेशानियों का कारण बनेंगे। एक अप्रैल से नए नियम के तहत पांच लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री होगी। सभी तरह का लोन लेना काफी सस्ता हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अब एमसीएलआर के बजाए, आरबीआई के तय किए गए रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे।
ये भी पढ़ें: 729 मतदान केंद्र में 6 लाख एक हजार 586 मतदाता करेगें
इसके अलावा मकान खरीदना सस्ता हो जाएगा। साथ ही जीवन बीमा खरीदना सस्ता होने जा रहा है। इस नए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदा 22 से 50 साल के लोगों को होगा। रेलवे के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे 1 अप्रैल से संयुक्त पीएनआर जारी करेगा। अगर किसी यात्री को दो ट्रेनों से यात्रा करनी है, तो उसके नाम पर संयुक्त पीएनआर जनरेट होगा। एक अप्रैल से कनेक्टिंग ट्रेन छूटने पर टिकट की रकम वापस हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:झूलेलाल महोत्सव का आयोजन, 7 अप्रैल को मनाया जाएगा चेट्रीचंड
एक अप्रैल 2019 से ईपीएओ के नए नियम लागू होने पर नौकरी बदलने पर आपका पीएफ अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा…इसके साथ साथ आज से कुछ चीजों के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली भी करनी पड़ेगी। प्राकृतिक गैस की कीमत में 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलवा अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Facebook


