New Liquor Prices Karnataka 2026: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने कम की विदेशी शराब और बियर की कीमत, यहां जानें अब देने होंगे कितने पैसे

Ads

New Liquor Prices Karnataka 2026: कर्नाटक सरकार ने राज्य में ‘अल्कोहल इन बेवरेज’ (एआईबी) आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की है।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 09:00 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:04 PM IST

New Liquor Prices Karnataka 2026 / Image Source : PEXEL

HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक सरकार ने राज्य में नई आबकारी निति लागू की है।
  • सरकार ने शराब की दरों में संशोधन किया है।
  • कर्नाटक में 11 मई, 2026 से एआईबी-आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की गई है।

New Liquor Prices Karnataka 2026: बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने राज्य में ‘अल्कोहल इन बेवरेज’ (एआईबी) आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की है और शराब की दरों में संशोधन किया है। रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य आबकारी शुल्क विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा घोषित 2026-27 के बजट के अनुरूप भारत में पहली बार लागू की गई नयी कराधान संरचना का उद्देश्य शराब की कीमतों को युक्तिसंगत बनाना, कर्नाटक में उपभोक्ताओं के लिए एल्कोहल युक्त पेय पदार्थों को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना तथा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल सहित पड़ोसी राज्यों के साथ कीमतों को संरेखित करना है। (New Liquor Prices Karnataka 2026) विभाग ने कहा, ‘‘भारत में पहली बार, कर्नाटक में 11 मई, 2026 से एआईबी-आधारित आबकारी शुल्क संरचना लागू की गई है। इसे विश्व स्तर पर शराब कराधान के लिए ‘स्वर्ण मानक’ के रूप में मान्यता प्राप्त है।’’ इसमें कहा गया है कि नयी नीति के तहत, सरकार द्वारा प्रशासित मूल्य निर्धारण को पूरी तरह से विनियमित कर दिया गया है।

कीमतों में कमी के बाद बढ़ी शराब की मांग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नई एक्साइज रेट लिस्ट जारी होने के बाद बाजार में शराब के दामों में तेजी से बदलाव दिखाई देने लगा है। (New Liquor Prices Karnataka 2026) शराब विक्रेताओं का कहना है कि सस्ती हुई प्रीमियम बीयर और विदेशी ब्रांड्स की मांग अचानक बढ़ गई है। वहीं मध्यम और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

बियर की कीमतों में आई कमी

New Liquor Prices Karnataka 2026:  नई नीति के तहत 5 फीसदी अल्कोहल वाली माइल्ड और लेगर बीयर की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक की कमी की गई है। 650 ml की किंगफिशर प्रीमियम और अल्ट्रा बीयर करीब 75 रुपये तक सस्ती हुई है। वहीं हेनेकेन की कीमत लगभग 70 रुपए कम हुई है। इसके अलावा यूबी एक्सपोर्ट और बडवाइजर प्रीमियम की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। (New Liquor Prices Karnataka 2026) मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के कई दुकानदारों ने बताया कि नई कीमतें लागू होने के बाद प्रीमियम बीयर की बिक्री तेजी से बढ़ी है।

नई टैक्स व्यवस्था का फायदा विदेशी स्कॉच व्हिस्की के ग्राहकों को भी मिला है। जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल और शिवास रीगल जैसी प्रीमियम व्हिस्की की 750 ml बोतल अब करीब 20 फीसदी सस्ती हो गई है। पहले इनकी कीमत लगभग 5,190 रुपये थी, जो अब घटकर करीब 4,100 रुपये रह गई है।

देसी शराब की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

New Liquor Prices Karnataka 2026:  जहां प्रीमियम शराब सस्ती हुई है, वहीं कम कीमत वाली भारतीय शराब पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। (New Liquor Prices Karnataka 2026) ओरिजिनल चॉइस, बैगपाइपर और ओल्ड मोंक जैसे ब्रांड अब महंगे हो गए हैं। ओल्ड मोंक रम की कीमत 765 रुपये से बढ़कर करीब 850 रुपए तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई नीति का सबसे ज्यादा असर निम्न और मध्यम आय वर्ग के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-