एनआईए ने गुरुग्राम क्लब बम विस्फोट मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

एनआईए ने गुरुग्राम क्लब बम विस्फोट मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया

एनआईए ने गुरुग्राम क्लब बम विस्फोट मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया
Modified Date: March 20, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: March 20, 2026 12:47 am IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन के सदस्यों द्वारा 2024 में गुरुग्राम के दो क्लबों में किए गए बम हमलों में संलिप्तता के आरोप में एक और आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया।

जांच एजेंसी ने बताया कि रामदत्त कनाडा स्थित नामित आतंकवादी सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ से संबंधित मामले में आरोप-पत्र दायर किए जाने वाला नौवां आरोपी है।

हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष न्यायालय में एनआईए ने उसके खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दायर किया है और पाया है कि वह बराड़ के करीबी सहयोगी रोहित गोदारा और विदेश में रहने वाले गैंगस्टर रणदीप मलिक से जुड़ा हुआ है।

एजेंसी ने पिछले साल इस मामले में बराड़ और सात अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक बड़े आतंकी गिरोह का हिस्सा है और गिरोह के सदस्यों का एक प्रमुख सूत्रधार है।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में