हिमाचल प्रदेश में नाइजीरियाई दंपति साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नाइजीरियाई दंपति साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नाइजीरियाई दंपति साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 8, 2021 11:27 am IST

शिमला, आठ जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से एक नाइजीरियाई व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस अरुल कुमार ने बताया कि चंबा जिले के किहार पुलिस थाने में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियाई वाचुक प्रिंस और उसकी मणिपुरी पत्नी थांहरिंग को छह जनवरी को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी के संबंध में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत मिलने के बाद चार जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि उनके पास से सोलह सिम कार्ड, नौ मोबाइल सेट, छह बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तारियों के संबंध में विदेश मंत्रालय (विदेश मंत्रालय) और नाइजीरियाई उच्चायोग को सूचित कर दिया गया है। 

भाषा शुभांशि माधव

माधव


लेखक के बारे में