गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस के नौ नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: March 18, 2021 8:05 am IST

नोएडा, 18 मार्च (भाषा) जनपद गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 के नौ नए मरीज मिले हैं तथा बीते 24 घंटे में 17 मरीज ठीक हुए।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 67 मरीजों का उपचार चल रहा है।

दोहरे ने बताया कि यहां संक्रमण के कुल 25,701 मामले हैं। अब तक कोविड-19 की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी आई है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में