ओडिशा के पहले दौरे पर रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन
ओडिशा के पहले दौरे पर रविवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगे नितिन नवीन
भुवनेश्वर, 17 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ओडिशा के अपने पहले दौरे के तहत रविवार रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
भाजपा नेता ने बताया कि इससे पहले नवीन सोमवार को राज्य पहुंचने वाले थे।
पार्टी प्रवक्ता सुदीप्त रे ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष सोमवार को ओडिशा स्थित पार्टी मुख्यालय में राज्य कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे और मंत्रिपरिषद के साथ बातचीत भी करेंगे।
नवीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जटानी के पास एआईपीएच विश्वविद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान-2026 शिविर का उद्घाटन भी करेंगे।
रे ने बताया, ‘‘वह रविवार रात करीब 10:30 बजे एक सामान्य यात्री विमान से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचत के आह्वान के मद्देनजर नवीन के स्वागत के लिए सामान्य इंतजाम किए गए हैं।’’
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने की उम्मीद है।
भाजपा अध्यक्ष पुरी जाकर जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
नवीन सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
भाषा सुरभि अमित
अमित
अमित

Facebook


