अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया

Ads

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया

  •  
  • Publish Date - November 10, 2021 / 02:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 10 नवंबर (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण के अभी तक कुल 7,665 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी नौ लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। मंगलवार को एक और मरीज के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,527 हो गई।

भाषा निहारिका देवेंद्र

देवेंद्र