लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

लद्दाख में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 19, 2021 2:42 pm IST

लेह, 19 सितंबर (भाषा) लद्दाख में शनिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 109 बनी हुई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल 20,702 मामले आ चुके हैं। लद्दाख में पिछले साल महामारी फैलने के बाद से संक्रमण से 207 मरीजों की मौत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 4,640 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गयी और कोई भी जांच में संक्रमित नहीं पाया गया।

लेह प्रशासन ने 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक 15 दिनों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। शेय के द्रुक पद्म कार्पो स्कूल में एक विशेष अभियान के दौरान कई छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह आदेश दिया गया है।

केंद्र शासित क्षेत्र में शनिवार को संक्रमण से कोई मौत नहीं हुईं। अभी लेह में 106 और करगिल में तीन मरीज उपचाराधीन है। यहां अभी तक कुल 20,386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में