नोएडा: अवैध हथियारों की आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: अवैध हथियारों की आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: अवैध हथियारों की आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 6, 2023 / 12:06 am IST
Published Date: September 6, 2023 12:06 am IST

नोएडा (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) नोएडा पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक बदमाश को मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से छह देसी तमंचे, कारतूस तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद की।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस मंगलवार की रात को वाहनों की जांच कर रही थी, तभी उसने स्कूटी पर सवार होकर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश की पहचान राहुल उर्फ नीलू के रूप में की गई है।

भाषा सं

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में