नोएडा, तीन जून (भाषा) नोएडा में पत्नी से विवाद के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात हाजीपुर गांव की है और घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमित शर्मा (25) का उसकी पत्नी से विवाद हो गया जिसके बाद शराब के नशे में वह बिजली के हाई टेंशन तार वाले खंभे पर चढ़ गया।
उन्होंने बताया कि इसी बीच करंट लगने से वह नीचे गिर गया।
सिंह ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भाषा सं मनीषा खारी
खारी