चाईबासा (झारखंड), 11 मई (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार को विवाह से लौट रहे एक वाहन के पलटने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (मनोहरपुर) जयदीप लाकरा के मुताबिक, यह हादसा मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उधन गांव में हुआ जब चालक ने एक तीखे मोड़ पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया।
अधिकारी के अनुसार, बारंगा गांव के निवासी आनंदपुर ब्लॉक के समीज गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वाहन से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
भाषा अमित
अमित