नोएडा : महिला ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Ads

नोएडा : महिला ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

  •  
  • Publish Date - September 13, 2023 / 12:29 AM IST,
    Updated On - September 13, 2023 / 12:29 AM IST

नोएडा (उप्र), 12 सितंबर (भाषा) मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही 42 वर्षीय एक महिला ने यहां एक आवासीय सोसाइटी में अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात सेक्टर 119 में तब हुई, जब महिला का पति और बच्चा घर के अंदर थे।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) हरीश चंदर ने कहा, ‘‘महिला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और लंबे समय से उसका इलाज जारी था। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कल रात, उसने इसी तरह की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के कारण फ्लैट से छलांग लगा दी।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल