कर्नाटक में ‘नवंबर क्रांति’ तय, मुख्यमंत्री निश्चित रूप से बदलेगा: भाजपा नेता

Ads

कर्नाटक में ‘नवंबर क्रांति’ तय, मुख्यमंत्री निश्चित रूप से बदलेगा: भाजपा नेता

  •  
  • Publish Date - October 28, 2025 / 12:21 AM IST,
    Updated On - October 28, 2025 / 12:21 AM IST

बेंगलुरु, 27 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में ‘नवंबर क्रांति’ तय है और अगले महीने मुख्यमंत्री पद पर निश्चित तौर पर बदलाव होगा।

अशोक ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस बिहार और तमिलनाडु (2026) में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को धन मुहैया कराने के लिए कर्नाटक को ‘एटीएम’ के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार में से जो भी पार्टी के लिए “भुगतान” सुनिश्चित करेगा, उसे मुख्यमंत्री पद “सौंप” दिया जाएगा।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नवंबर में पांच साल के कार्यकाल का आधा पड़ाव पूरा कर लेने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा नेताओं सहित कुछ लोग इसे ‘नवंबर क्रांति’ बता रहे हैं।

अशोक ने कहा, “विधायक दल पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का चुनाव करता है। अगर मुख्यमंत्री अब कह रहे हैं कि आलाकमान चाहेगा, तो वह पद पर बने रहेंगे, तो इसका मतलब है कि समझौता हो गया है। समझौते और भुगतान पर सहमति बन गई है।”

भाषा पारुल सुरभि

सुरभि