देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,335 हुई

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,335 हुई

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,335 हुई
Modified Date: March 1, 2023 / 10:26 am IST
Published Date: March 1, 2023 10:26 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 240 नए मामले आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,335 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,30,772 पर पहुंच गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,86,611 हो गई है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,53,504 हो गई है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.63 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में