रायपुर। आईएएस ओपी चौधरी ने आखिरकार राजनीति में आने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक वीडियो के जरिए राजनीति में आने की घोषणा करते हुए कहा कि अब मेरी कलेक्टरी समाप्त होने वाली है और मंत्रालय की नौकरी शुरू होने वाली है। ऐसे में उन्होंने जो सपना देखा है, वह पूरा नही हो पाता। इस वजह से राजनीति के जरिए जनसेवा करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें-रमन कैबिनेट की बैठक, धान और मक्का खरीदी इस बार 1 नवंबर से, पढ़िए फैसले विस्तार से
उन्होंने छत्तीसगढ़ी में वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वे जो पहले थे वही आज भी हैं। हमेशा वैसा ही प्यार बनाएं रखने की अपील करते हुए कहा कि मेरे इस निर्णय के केंद में केवल और केवल आप हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टरी छोड़ने के बाद ओपी चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि वे फिलहाल दिल्ली में हैं और बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- रमन गए दिल्ली, ओपी चौधरी के प्रवेश पर बोले- देखते हैं!
उन्होंने लिखा है कि कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही, वह भी सही..वरदान नहीं माँगूँगा, हो कुछ, पर हार नहीं मानूँगा…अटल जी के इन शब्दों को दिल में रखते हुए, मैंने अमित शाह और डॉ रमन सिंह की उपास्तिथि में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देखिए वीडियो-
वेब डेस्क IBC24