ओडिशा: एसआईआर कार्य में लापरवाही को लेकर बीडीओ निलंबित

Ads

ओडिशा: एसआईआर कार्य में लापरवाही को लेकर बीडीओ निलंबित

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:51 PM IST

भुवनेश्वर, तीन जून (भाषा) ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर. एस. गोपालन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मयूरभंज जिले की एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बड़साही की बीडीओ वनजा दास को सीईओ ने निलंबित किया है, जो सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) के रूप में भी कार्यरत हैं।

गोपालन ने इस संबंध में मयूरभंज के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है।

पत्र के अनुसार, बीडीओ पूर्व सूचना के बावजूद 23 मई को आयोजित अनिवार्य ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं और वह अपनी अनुपस्थिति के संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में भी विफल रहीं।

भाषा सुमित सुभाष

सुभाष