ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर में वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया
Modified Date: April 1, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:54 pm IST

भुवनेश्वर, एक अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को यहां एक वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया।

माझी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि केंद्र की स्थापना ओडिशा के बढ़ते वैश्विक संपर्क और राज्य सरकार की नागरिक-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह केंद्र बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर बस टर्मिनल पर खोला गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह की पहल यात्रा को आसान बनाती है, उद्योगों और पर्यटन को बढ़ावा देती है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को समर्थन देती है।’’

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में