ओडिशा सरकार ने आधिकारिक कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग अनिवार्य किया, बैठक ऑनलाइन होगी

Ads

ओडिशा सरकार ने आधिकारिक कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग अनिवार्य किया, बैठक ऑनलाइन होगी

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 01:10 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 01:10 AM IST

भुवनेश्वर, 21 मई (भाषा) ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को आठ सूत्री निर्देश जारी किया, जिसमें जहां भी संभव हो डिजिटल आधिकारिक बैठकों को अनिवार्य करने, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का अनिवार्य तौर पर उपयोग करने और सभी विभागों में ईंधन की खपत में 10 प्रतिशत की कमी करने को कहा गया है।

ये निर्देश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर जारी किए गए। माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समझदारी से खर्च करने की अपील के बाद पहले ही अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या को कम कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सरकारी विभागों द्वारा ईंधन की खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी स्तर की बैठकें, समीक्षाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं अब वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएंगी, जब तक कि भौतिक उपस्थिति बिल्कुल आवश्यक न हो।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल