ओडिशा: कफ सिरप की 3,700 से अधिक बोतलें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

ओडिशा: कफ सिरप की 3,700 से अधिक बोतलें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 10:32 PM IST

भुवनेश्वर, पांच अप्रैल (भाषा) ओडिशा पुलिस ने रविवार को सोनपुर जिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की 3,750 कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नारायण नायक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सोनपुर कस्बे में एक वैन को रोका और ‘सॉफ्ट ड्रिंक’ की बोतलों के नीचे छिपाई गई कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं।

उन्होंने बताया कि कफ सिरप की बोतलें वाहन में बने 150 छिपे हुए खानों (कम्पार्टमेंट्स) में पाई गईं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश