पाकिस्तान की नापाक हरकत ,पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी शहीद

Ads

पाकिस्तान की नापाक हरकत ,पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक अधिकारी शहीद

  •  
  • Publish Date - September 2, 2020 / 04:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

जम्मू, दो सितम्बर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने केरी सेक्टर में अग्रिम चौकी पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया।

पढ़ें- पैंगोंग झील के करीब भारतीय सेना की स्थिति मजबूत, बढ़ाई गई सेना और ट.

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कर्मी भी हताहत हुए हैं लेकिन इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

पिछले चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पढ़ें- आपके खाते में बैंक जल्द ट्रांसफर करेंगे पैसे, सरकार ने दिए आदेश

रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 30 अगस्त को भी एक जेसीओ शहीद हो गया था।