दुमका में नाबालिग के बलात्कार एवं हत्या मामले में एक गिरफ्तार

Ads

दुमका में नाबालिग के बलात्कार एवं हत्या मामले में एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 07:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

दुमका (झारखण्ड), 20 अक्तूबर (भाषा) दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 16 सितम्बर को हुए 12 वर्षीय आदिवासी बच्ची के कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

झारखंड पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी पौलुस मरांडी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर गांव से गिरफ्तार किया।

दुमका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिमेष नैथानी ने मंगलवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि इस युवक के अलावा इस नृशंस घटना के संबंध में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिये कैलाश मांझी नामक एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन उसे फिलहाल पूछताछ कर छोड़ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में ठाढ़ी गांव के पास पांचवीं कक्षा की छात्रा के कथित सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटना तब हुई थी, जब वह ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी।

भाषा, इन्दु सिम्मी

सिम्मी