बेंगलुरु, आठ मई (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरू में एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास की आयु 50 वर्ष से अधिक थी, जिनकी अनिल कुंबले जंक्शन पर हुए हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। श्रीनिवास सड़क किनारे टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई।
उसने बताया कि लापरवाही से हुई मौत के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण कर वाहन की पहचान की जा रही है और जांच जारी है।
भाषा
राखी माधव
माधव