कोझिकोड में बस हादसे में एक की मौत, कई घायल
कोझिकोड में बस हादसे में एक की मौत, कई घायल
कोझिकोड (केरल), आठ अक्टूबर (भाषा) केरल के कोझिकोड में करीब 50 यात्रियों को ले जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस मंगलवार को थिरुवंबाडी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस सड़क किनारे एक दीवार से टकराई और पास की एक नदी में पलट गई।
पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई और सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
भाषा योगेश पवनेश
पवनेश

Facebook


