जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 12, 2022 10:05 am IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में पिछले महीने हुई हिंसा के संबंध में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल के तौर पर की गयी है और उसे राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन नाबालिगों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़पों में आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था।

पुलिस ने बताया कि झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी की गई।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में