एक व्यक्ति ने खुदकुशी की

Ads

एक व्यक्ति ने खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - April 12, 2022 / 04:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नोएडा (उप्र), 12 अप्रैल (भाषा) नोएडा में सूरजपुर थानाक्षेत्र के खोदना खुर्द गांव में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र में धर्मेंद्र (38) ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसे मानसिक परेशानी थी और उसका पत्नी से विवाद भी चल रहा था। सिंह के अनुसार संभवत: इस वजह से उसने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार