दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस टैंक फटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच झुलसे

Ads

दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस टैंक फटने से एक व्यक्ति की मौत, पांच झुलसे

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 05:23 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली के टिकरी कलां में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय एक ट्रक का गैस टैंक फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना के बाद अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में आसपास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को अपराह्न 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौक पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घटनास्थल पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में आ जाए।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश