गौतम बुद्ध नगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
गौतम बुद्ध नगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
नोएडा (उप्र), 22 दिसंबर (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में रबूपुरा थाना क्षेत्र के तीरथली गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि तीरथली गांव के पास सोमवार हुए एक सड़क हादसे में गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं सिम्मी
सिम्मी

Facebook


